{"_id":"613cf00c8ebc3e7f4a095dc7","slug":"the-crack-in-the-road-of-the-court-road-bridge-again-increased-saharanpur-news-mrt5557721142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट रोड पुल की सड़क में फिर बढ़ी दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट रोड पुल की सड़क में फिर बढ़ी दरार
विज्ञापन
कोर्ट रोड पुल में आयी दरार पुल से गुजरते वाहन
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोर्ट रोड पुल पर सड़क में फिर से दरार पड़ गई है, जो धीरे धीरे चौड़ी होती जा रही है। ऐसी स्थिति में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पूर्व में इसी स्थान पर दरार आने पर मरम्मत कराई गई थी।
दरअसल, कोर्ट रोड पुल पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत करीब नौ मीटर चौड़ाई की सड़क काटी गई थी, उसकी जगह नवनिर्माण हुआ था। इस नवनिर्माण के चलते दो महीने के लिए कोर्ट रोड पुल पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी गई थी, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद जब कोर्ट रोड पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। जिस स्थान पर सड़क काटकर नवनिर्माण किया था, उसी स्थान पर ढाई महीने के भीतर तीन बार दरार पड़ चुकी है और सड़क धंस चुकी है।
शनिवार को भी उसी स्थान पर आई दरार हो गई, जो चौड़ी होती जा रही है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण करा रही एल एंड टी कंपनी के कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर दरार को भरने के लिए उसमें सीमेंट का घोल डाल दिया, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। चूंकि जहां पर दरार पड़ रही है, वहां सड़क नीची भी पड़ रही है। वाहनों की आवाजाही से झटका भी लगता है।