फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The court ordered to file a complaint against the SDM

Saharanpur News: कोर्ट ने दिए एसडीएम के खिलाफ परिवाद दर्ज करने के आदेश

Sun, 06 Apr 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The court ordered to file a complaint against the SDM
सहारनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एसडीएम सदर के खिलाफ कानून की अवहेलना करना, धमकी देना आदि धाराओं में परिवाद दर्ज करने के आदेश दर्ज किए हैं। उनके खिलाफ अधिवक्ता दिग्विजय सिंह पुंडीर ने प्रार्थना पत्र दिया था। वहीं, एसडीएम ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

संत नगर नुमाइश कैंप निवासी अधिवक्ता दिग्विजय सिंह पुंडीर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में एसडीएम सदर के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। अधिवक्ता का आरोप है कि उनका मांडला निवासी एक परिवार के साथ सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में वाद विचाराधीन है। दो अप्रैल को कानूनगो अनिल पुंडीर ने फोन पर जानकारी दी कि एसडीएम ने कार्यालय में बुलाया है। दिग्विजय सिंह अपने साथी अधिवक्ता हर्षित चौधरी और शक्ति राणा के साथ कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पर दूसरे पक्ष के लोग भी मौजूद थे। एसडीएम ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर मुकदमे में फैसला करने के लिए कहा। अधिवक्ता का कहना है कि मना करने पर उन्हें धमकी भी दी गई। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उधर, एसडीएम सदर सुबोध कुमार का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है और न किसी को धमकी दी। आरोप पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed