फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The court ordered the investigation of Maulana Sajid Rashidi

Saharanpur News: अदालत ने दिए मौलाना साजिद रशीदी की जांच के आदेश

Tue, 09 Sep 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The court ordered the investigation of Maulana Sajid Rashidi
देवबंद। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अदालत ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। सपा के देवबंद विधानसभा प्रभारी व पूर्व विधायक माविया अली के बेटे हैदर अली ने एसीजेएम के यहां मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ कार्रवाई को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ 4 सितंबर को हैदर अली ने एसीजेएम के यहां वाद दायर किया था। आरोप लगाया गया था कि उन्होंने मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की लज्जा का अनादर करने के उद्देश्य से एक डिबेट में उन पर अभद्र टिप्प्णी की थी, उनके इस कृत्य से दो समुदायों के बीच शत्रुता की शुरुआत करने व सौहार्द बने रहने पर प्रभाव पड़ा है। मौलाना रशीदी ने देश व प्रदेश की शांतिभंग कराने को लेकर उनका अपमान किया।
विज्ञापन

सोमवार को एसीजेएम परविंद्र सिंह ने हैदर अली और उनके अधिवक्ताओं की दलीलों को सुना। इसके बाद अदालत ने पुलिस को पूरे प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए हैं। पुलिस से पूरे मामले की जांच कर नौ (आज) सितंबर को आख्या प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed