फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The country will only grow, when voters will vote

देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा

Mon, 06 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 06 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
The country will only grow, when voters will vote
मतदान करने की शपथ दिलाते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने रैली निकालकर शहरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।  
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुदसिया अंजुम ने किया। कहा कि अपने परिवार एवं मोहल्ले में वोट डालने के प्रति मतदाताओं को जागरूक करें। मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा, एडीएमएफ हरीश चंद्र एवं मतदाता जागरूकता अभियान के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने छात्राओं, अभिभावकों और स्टाफ को मतदान करवाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


जन जन को चेताना है, मतदाता को जगाना है, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी, देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा, पंद्रह फरवरी भूल न जाना, वोट डालने जरूर जाना आदि नारों से मतदाताओं केे जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली गांधी कालोनी, श्यामपुरी कालोनी, मोहल्ला मातागढ़ आदि क्षेत्र में निकाली गई। इसमें दया शर्मा, सुषमा रानी, सिम्मी गुलाटी, रीता गुप्त, देवेंद्र कुमार, राजीव वालिया, वृंदा, रुबी कांबोज, हिमानी, राधिका, पूनम, कमलेश, सरोज, संतोष, पारुल, रुबी, पल्लवी, अमरीन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed