फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   "The country is changing, some people do not mind '

‘देश बदल रहा है, कुछ लोगों का दिमाग नहीं’

Fri, 27 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 27 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
"The country is changing, some people do not mind '
Greeting the Prime Minister and other people. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में केंद्र सरकार की दूसरी वर्षगांठ को विकास पर्व के रूप में मनाने सहारनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिये सरकार की दो साल की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन


इस दौरान विरोधियों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि देश बदल रहा है, मगर कुछ लोगों का दिमाग नहीं बदल रहा है। पिछली सरकारें योजनाएं बनाने में जाति-पांति, धर्म और पंथ को जोड़ती थीं, मगर हमारी सरकार ने सवा सौ करोड़ देशवासियों को परिवार मानकर विकास की ओर कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन


रैली के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए मोदी ने कहा कि दो साल पहले निराशा का भाव था। हर जगह चर्चा थी कि हिंदुस्तान डूब रहा है। हर दिन भ्रष्टाचार की खबर आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अब दुनिया मान रही है कि हिंदुस्तान सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश बन गया है। देश आगे बढ़ना चाहता है। समस्याओं का समाधान विकास है।

मंच से प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों से अपील की कि हर महीने की नौ तारीख को प्रसूताओं को मुफ्त इलाज दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने देशभर में डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री के निशाने पर मिशन-2017 भी रहा। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश से अपना नाता भी कई बार बताया। मोदी भीड़ को साधते हुए बोले, ‘मैं यूपी का रहने वाला हूं। यूपी का सांसद हूं। यूपी का सांसद होने के नाते आपसे आशीर्वाद प्राप्त करने का मन करता है।

प्रधानमंत्री व्यवस्था है और प्रधान सेवक पद जिम्मेदारी। प्रधान सेवक के रूप में सवा सौ करोड़ जनता को काम का हिसाब देने की मेरी जिम्मेदारी है। सरकारें आती हैं, जाती हैं।

सरकार बनती है जनसामान्य के सपनों को पूरा करने के लिए।’ उन्होंने कहा कि दो वर्षो में मेरा काम आप लोगों ने देखा और परखा है। एनडीए का नेता चुने जाने के बाद मैंने कहा था कि यह सरकार गरीबों को समर्पित है।

दो साल में मैंने उन कामों को हाथ में लिया, जो गरीबी के खिलाफ विजयी होने की ताकत देते हैं। राज्यों को ताकतवर बनाया जा रहा है, ताकि राज्य सरकारें जनता की भलाई के लिए काम करें। राज्य सरकारों का बजट 35 की जगह 65 फीसदी कर दिया गया।

इस दौरान पीएम ने गन्ना किसानों की दुखती रग पर भी हाथ रखा। उन्होंने चीनी मिलों को समय से भुगतान के लिए चेतावनी भी दी। पीएम ने कहा कि बड़ी मात्रा में बकाया भुगतान दिलाया, फिर भी 700 करोड़ से ज्यादा बकाया है। बारिश में पानी बचाने पर भी पीएम ने जोर दिया।

उन्होंने अपनी सरकार के साफ दामन पर समर्थन मांगा। अंत में बोले, ‘देश बढ़ना चाहता है। नौजवान विकास चाहता है। सरकार हमारे लिए हो और हम देश के लिए हों।

स्थानीय सांसद राघव लखनपाल शर्मा के संचालन में हुई रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद सत्यपाल सिंह, सतपाल सिंह, हुकुम सिंह, कुंवर भारतेंद्र, राजेंद्र अग्रवाल, डॉ. यशवंत आदि मौजूद रहे। 


गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता हमारी मालिक है। पहली बार देश का पीएम जनता को हिसाब दे रहा है। दो साल में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी छींटा नहीं है। पहले प्राकृतिक संसाधनों की लूट होती रही और हम पारदर्शिता बरत रहे हैं।

केंद्र के काम का ही नतीजा है कि असम में भाजपा की सरकार है। मैदानी क्षेत्र से कांग्रेस सिमटकर पहाड़ों में छिप गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed