{"_id":"580bc9e14f1c1b592c706f1e","slug":"the-controversy-over-the-blue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक कार्यालय की पुताई के रंग पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक कार्यालय की पुताई के रंग पर विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साढ़ौली कदीम
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम ब्लाक में पुताई के दौरान बनाई गई नीली पट्टी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक परिसर में हो रहे पुताई कार्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए सत्ता पक्ष के लोगों ने नीले रंग की पट्टी को सार्वजनिक कार्यालय एवं परिसर से हटाए जाने की मांग की है। सत्ता पक्ष का कहना है कि यदि ब्लाक कार्यालय परिसर में पुताई में मनमाने रंग का प्रयोग किया गया, तो वे इसके खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे।
ब्लाक में एक सप्ताह से रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। रंगाई कार्य में सबसे ऊपर नीले रंग की पट्टी, बीच में सफेद रंग व नीचे लाल रंग की पट्टी बनायी गयी है। दीवार पर भी पर नीले रंग की पट्टी बनायी गयी है। पुताई कार्य को लेकर सत्ता पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर प्रयोग किए जाने वाले रंगों का प्रयोग किया जाए। नीले रंग से पुताई कर परिसर को बसपा कार्यालय नहीं बनाने दिया जाएगा।
मानकों के अनुसार रंगो का प्रयोग किया जाए। उन्होंने नीले रंग की पट्टी को शीघ्र हटाए जाने की मांग की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऐसे रंगों के प्रयोग न किए जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
सार्वजनिक कार्यालयों पर जिन रंगों का प्रयोग किया जाता है उन्हीं रंगो का प्रयोग किया जाना चाहिए। नेताओं को बीडीओ की नीति से अवगत कराया जाएगा।
- चौधरी ताहिर हसन, चेयरमैन गन्ना समिति बेहट एवं सपा कार्यकर्ता
रंगाई पुताई का कार्य ब्लाक प्रमुख के सौजन्य से किया जा रहा है, ऐसे में वे कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते।
- राहुल वर्मा, खंड विकास अधिकारी, साढ़ौली कदीम
सभी रंग समान है भिन्न-भिन्न रंगों से सुंदरता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
- हंसराज गौतम, ब्लाक प्रमुख साढ़ौली कदीम