फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The contractor disappeared after digging the drain, shopkeepers and customers were troubled

Saharanpur News: नाला खोदकर ठेकेदार लापता, दुकानदार और ग्राहक परेशान

Wed, 20 Nov 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
The contractor disappeared after digging the drain, shopkeepers and customers were troubled
छुटमलपुर में गंदगी से अटा पड़ा नाला और उसे पार करने को रखी गई चालियां। संवाद
छुटमलपुर। कस्बे में अतिव्यस्त ज्योति किरण तिराहे के पास देहरादून रोड पर नाला खोदाई कर निर्माण किए बिना ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर चला गया। खुला पड़ा कच्चा नाला गंदगी से अट गया है और इससे लगातार दुर्गंध उठ रही है। पीड़ित दुकानदार नगर पंचायत में गुहार लगा कर थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के ठेकेदार ने कस्बे में ज्योति किरण तिराहे पर सब्जी मंडी के सामने से देहरादून रोड पर खान मार्केट तक सितंबर माह के शुरुआत में नाला खोद कर छोड़ दिया था। इसी कच्चे नाले से पानी की निकासी हो रही है। दिन भर इसमें दुर्गंध उठती रहती है। नाले के पीछे स्थित दुकानों के संचालकों राव साजिद, उस्मान, अय्यूब अंसारी, सालिक अंसारी, मुर्सलीन, हबीब अहमद, नवाब अंसारी, मोबीन आदि का कहना है कि वह नगर पंचायत के चक्कर काट कर थक चुके हैं, लेकिन नाला निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार दस-दस हजार रुपये दे चुके किराया : कच्चे नाले को पार करने के लिए दुकानदारों ने शटरिंग स्टोर से लोहे की चालियां किराए पर लाकर रखी हुई हैं। मेडिकल स्टोर संचालक राव साजिद ने बताया कि इनका एक दिन का किराया 100 रुपये है। ढाई माह से नाला खुदा पड़ा है। गंडेवड़ा निवासी सब्जी विक्रेता वहीद ने बताया कि इस दौरान वह दस हजार रुपये सामने रखने वाली चालियों का किराए के रूप दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed