फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The cloth merchant killed himself by eating sulfas

पत्नी से विवाद में गारमेंट्स व्यापारी ने दे दी जान

Sun, 27 Dec 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The cloth merchant killed himself by eating sulfas
पुराने चुंगी स्थित कपड़ा व्यापारी की दुकान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। पत्नी से चल रहे विवाद और कारोबार के कमजोर रहने के कारण व्यापारी तनाव में चल रहा था। रविवार सुबह उसका शव कंपनी बाग में पड़ा मिला। शव के पास ही सल्फास की शीशी, टॉर्च, गिलास सहित अन्य सामान मिला।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जाफर नवाज निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार गोयल का 28 वर्षीय पुत्र शोभित गोयल की पुरानी चुंगी के पास रेडीमेड गारमेंटस की दुकान है। रविवार सुबह करीब छह बजे शोभित गोयल घर से कंपनी बाग के लिए निकले थे। करीब नौ बजे कंपनी बाग में काम करने वाले कर्मचारियों ने उसका शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर नवाब गंज चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस टीम पहुंची। छानबीन के दौरान शव के पास सल्फास मिला। बेटे का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद अधिवक्ता अरविंद कुमार के अलावा अन्य पड़ोसी पहुंचे।
विज्ञापन

अरविंद गोयल ने बताया कि कोरोना काल में ही अगस्त माह में उसके बेटे की शादी धोबीघाट क्षेत्र की रहने वाली सिमरन के साथ हुई थी। शादी के समय से ही शोभित और उसकी पत्नी सिमरन में विवाद रहने लगा। वह शोभित पर पैसे देेने का दबाव बनाती रहती थी। इसी विवाद के कारण शोभित तनाव में चल रहा था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। कोरोना काल में उसका काम भी ठीक से नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि परिवार से यह भी जानकारी मिली है कि शादी होने के बावजूद पति और पत्नी में संबंध नहीं थे। रविवार को शोभित की पत्नी घर पर नहीं थी। उसे मायके जाना बताया गया। वहीं, पत्नी पक्ष के कुछ लोग यमुनानगर में दवाई लेने जाने की बात कहते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू की। देर शाम अरविंद गोयल की ओर से तहरीर दी गई और पत्नी से विवाद के कारण घटना होना बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस विवेचना कर रही है।

कंपनी बाग के लीची बाग पड़ी सल्फास और जलती टोर्च

कंपनी बाग के लीची बाग पड़ी सल्फास और जलती टोर्च- फोटो : SAHARANPUR

कंपनी बाग के लीची बाग पड़ी सल्फास खाकर कपड़ा व्यापारी ने की आत्म हत्या शव पर विलाप करता पिता

कंपनी बाग के लीची बाग पड़ी सल्फास खाकर कपड़ा व्यापारी ने की आत्म हत्या शव पर विलाप करता पिता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed