{"_id":"61ddc899be14c375975e1db8","slug":"the-claims-turned-out-to-be-true-the-dirt-is-not-getting-reduced-saharanpur-news-mrt573055236","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावों का निकला दम, गंदगी नहीं हो रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावों का निकला दम, गंदगी नहीं हो रही कम
विज्ञापन
भोपाल सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद की 884 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कई ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई नहीं होती है। बारिश में स्थिति ज्यादा खराब है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जनपद के 11 विकास खंडों की 884 ग्राम पंचायत और 1350 गांव है। ग्रामीण क्षेत्रों में 20 लाख की आबादी है। मंगलवार को अमर उजाला ने सफाई व्यवस्था की पड़ताल दी तो कई जगहों पर खामियां नजर आई। किसी ग्राम पंचायत नाली अटी पड़ी मिली तो किसी में कीचड़ व कूड़े के ढेर मिले। यह स्थिति तब बनी है, जब स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों ने नियमित सफाई नहीं होने का आरोप लगाया है।
माह में दो बार ही होती है सफाई
साढ़ौली कदीम के गांव लोदीपुर निवासी भोपाल सिंह का कहना है कि महीने में एक या दो बार ही सफाई होती है, जिससे कूड़ा नालियों में अटा पड़ा है। इस वजह से गंदा पानी गांव गलियों में भर जाता है। उन्होंने नालियों की नियमित सफाई की मांग की। वहीं, गांव मक्काबांस निवासी राव महफूज का कहना है कि नालियों की सफाई काफी समय से नहीं हुई हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है।
विज्ञापन
कई-कई दिन तक नहीं होती सफाई
गांव दौलतपुर निवासी चौधरी जुनैद का कहना है कि गांव में सफाई कई-कई दिन तक नहीं होती है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी है, गांव के मार्गों पर गंदा पानी भरा रहता है। तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी नूर हसन त्यागी का कहना है कि सफाई कर्मी सप्ताह में एक दिन ही आते हैं। याकूब त्यागी का कहना है कि गांव में नियमित सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं।
अफसरों की गाड़ी चला रहे सफाई कर्मचारी
जिले में तैनात 2561 सफाई कर्मचारी है। आरोप है कि बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी जनपद के विकास खंडों में तैनात हैं, जो अधिकारियों की गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में ग्राम पंचायतों की सफाई प्रभावित होती है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष संजय वालिया का कहना है कि वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विभाग की ओर से नियमित सफाई कराई जाती हैं। कहीं पर अगर कोई सफाई कर्मचारी लापरवाही बरत रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी

ग्राम दौलतपुर में भरा पानी- फोटो : SAHARANPUR

ग्राम मक्काबांस में भरा पानी- फोटो : SAHARANPUR

नूरहसन- फोटो : SAHARANPUR

जुनेद- फोटो : SAHARANPUR

राव महफूज- फोटो : SAHARANPUR