फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The city will be built in non vending zones

शहर को बनाया जाएगा नॉन वेंडिंग जोन

Fri, 15 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The city will be built in non vending zones
नगर निगम द्वारा चिह्नित वेंडिग जोन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के स्मार्ट सिटी की रेस में शामिल सहारनपुर को एक बड़ी सौगात मिली है। पूरे शहर में जगह-जगह खड़े लारी, ठेले और खोखों पर खाद्य सामग्री बेचने वालों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसे बेहद योजनाबद्ध तरीके से एक वेंडिंग जोन विकसित कर वहां शिफ्ट किया जाएगा। इतना ही नहीं वेंडिंग जोन को पूरी तरह से नगर निगम विकसित करेगा।

यहां वाटर कूलर समेत अन्य जन सुविधाओं को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने 70 लाख रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। पहले चरण में चयनित क्षेत्र के लिए तीन वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। पूरे प्रदेश में यह योजना वाराणसी के अलावा सहारनपुर में ही लागू की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, शहर को सुनियोजित करने की कवायद में सहारनपुर की सड़कों पर जगह-जगह बेतरतीब खड़े ठेले, लारी और खोखों को वहां से हटाने और उन्हें सुव्यवस्थित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत प्रथम चरण में हसनपुर चुंगी से कोर्ट रोड, घंटाघर, देहरादून चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, विश्वकर्मा चौक, हकीकत नगर से कलक्ट्रेट तक के क्षेत्र को नॉन वेंडिंग जोन किया जाएगा। 

इसमें नगर निगम ने इन इलाकों में स्थित फल, सब्जी, फूड कार्नर का काम कर रहे लोगों को नगर निगम ने चिन्हित कर लिया है। इन्हें उनकी जगहों से हटाकर नगर निगम की ओर से तय किए गए वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा।

इसके लिए वेंडिंग जोन का चयन कर लिया गया है, इसमें दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी को मेन रोड पर फल मार्केट के पास शिफ्ट किया जाएगा। सब्जी मंडी वाली जगह को विकसित कर यहां वेंडिंग जोन विकसित होगा।

इसके अलावा कोर्ट रोड पर होटल द ताज के सामने और सदर बाजार कोतवाली चौक पर आईक्यू हॉस्पिटल के पास पड़ी जमीन पर भी वेंडिंग जोन बनेेगा। इसके अलावा इस पूरे क्षेत्र में कही भी सड़क आदि पर किसी तरह की बिक्री नहीं होगी। 


सरकार ने इस योजना के लिए 70 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। इसमें वेंडिंग जोन में चयनित होने वालों को बिक्री आदि के लिए खोखानुमा अत्याधुनिक कार्नर और उस इलाके में जनसुविधाएं भी दी जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed