{"_id":"5888fbe34f1c1b476fcf4d29","slug":"the-city-is-jam-candidates-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के जुलूस से शहर हुआ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के जुलूस से शहर हुआ जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
नामांकन में जाम हुआ शहर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में छह दिन तक शांत रही नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को उत्साह और शक्ति प्रदर्शन में बदल गई। भाजपा के प्रत्याशी रणभेरी, ढोल और नगाड़ों के साथ जुलूस लेकर नारेबाजी करते हुए नामांकन करने पहुंचे।
जुलूस के कारण बाजारों में जाम की स्थिति रही। पुलिस प्रशासन ने जुलूस को कलक्ट्रेट के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
भाजपाइयों में सुबह सबसे पहले बेहट सीट से प्रत्याशी महावीर सिंह राणा अपने बड़े भाई पूर्व सांसद जगदीश सिंह राणा के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप भी शामिल थे।
विज्ञापन
सैकड़ों समर्थकों ने कलक्ट्रेट के बाहर ढोल की पाथ पर थिरकते हुए महावीर के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद देवबंद सीट भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बृजेश सिंह अपने नामांकन पत्र का दूसरा सैट जमा करने पहुंचे थे।
वह देवबंद से ही जुलूस लेकर पहुंचे। इसकी वजह से मल्हीपुर रोड और जैन कॉलेज रोड पर जाम लग गया। उन्होंने भी अपना दूसरा सैट जमा कराया। इसके बाद नगर सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के ही राजीव गुंबर अग्रवाल धर्मशाला से विशाल जुलूस लेकर सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र का दूसरा सैट जमा करने निकले।
शहर के प्रमुख बाजारों से निकलते हुए लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उनके जुलूस में कई कारें शामिल थी। समर्थक लाउडस्पीकर पर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
उनका जुलूस करीब दो घंटे में कलक्ट्रेट पहुंचा, जिसे गेट के बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद राजीव ने अपने प्रस्तावकों के साथ भीतर जाकर अपना दूसरा सैट जमा किया। जुलूस की वजह से बाजारों में जाम की स्थिति रही, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को थोड़ी असुविधा रही। शहर में पुलिस और प्रशासन की तमाम तैयारियां भी धरी की धरी रह गईं।