{"_id":"6662219d711911e40100ad04","slug":"the-chiefs-staged-a-sit-in-protest-at-the-district-magistrates-office-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-125096-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रधानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रधानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
Fri, 07 Jun 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय पंचायत परिषद से जुड़े प्रधानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना दिया। सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग ने हाल ही में फरमान जारी किया है कि पंचायत सहायक के चेहरा दिखाने पर ही ई-ग्राम पोर्टल खुलेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक को ग्राम प्रधान की संस्तुति पर ही संविदा पर रखा गया है।
अधिकांश पंचायत सहायक न तो इसके लिए प्रशिक्षित हैं और न ही योग्य। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत को पिछले तीन वर्षों से ग्राम पंचायतों की 30 प्रतिशत निधि दी जा रही है। इसे तत्काल प्रभाव से वापस कराया जाए। उन्होंने पंचायत सहायक के मानदेय को शासन स्तर से दिलाने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन, संघर्ष समिति के जिला संयाेजक संजय वालिया, जिलाध्यक्ष अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे।