{"_id":"5fe8bcb68ebc3e3b9a5e0abc","slug":"the-chaotic-elements-painted-color-on-babasaheb-s-picture-outrage-saharanpur-news-mrt5176934103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने बाबा साहेब के चित्र पर रंग की पुताई की, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने बाबा साहेब के चित्र पर रंग की पुताई की, आक्रोश
विज्ञापन

फोटो-6
नागल। नागल टपरी मार्ग पर गांव खजूरवाला के बस अड्डे पर यात्री प्रतीक्षालय में लगाए गए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर शनिवार की रात किसी असामाजिक तत्व ने रंग पोत दिया। दिन निकलने पर घटना का पता चलने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस एवं जिम्मेदार लोगों ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत करा दिया।
जानकारी के अनुसार नागल थाना क्षेत्र के सतगुरु रविदास आश्रम भाटखेड़ी के निकट यात्री प्रतीक्षालय पर लगे बोर्ड पर ग्रामीणों ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर का चित्र बनवाया हुआ है। शनिवार की रात में किसी समय असामाजिक तत्वों ने उस पर रंग पोत दिया। रविवार की सुबह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष केपी सिंह तत्काल भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने इक्टठा हुए लोगों को समझा-बुझाकर घर भेजा। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। आराजक तत्वों को चिहिन्त किया जा रहा है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है।