Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The ceremonial procession held on the idol installation anniversary was welcomed with a shower of flowers.

Saharanpur News: विग्रह स्थापना दिवस पर निकाली शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Tue, 17 Nov 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The ceremonial procession held on the idol installation anniversary was welcomed with a shower of flowers.
सहारनपुर। स्वामी रामानंद सरस्वती महाराज (नकुड़ वाले बाबा जी) के 24वें विग्रह स्थापना दिवस के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। सरस्वती युवा संगठन ट्रस्ट की ओर से शोभायात्रा श्री महादेव मंदिर मिशन कंपाउंड से शुरू होकर पंत विहार स्थित सत्संग भवन पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा देवी सुदीक्षा सरस्वती के सानिध्य में निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वज और भगवान गणेश की सवारी रही। इसके बाद संगठन के सदस्य एक जैसी वेशभूषा में चलते दिखाई दिए। महाराज की सवारी के साथ 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। महिलाओं की कलश यात्रा ने सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का संदेश दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, श्रीकृष्ण, राधा और मीरा के स्वरूप में शामिल हुए। देवी सुदीक्षा सरस्वती के नेतृत्व में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान महानगर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का संचालन संगठन अध्यक्ष राजीव कालिया, सचिव संजीव जसूजा और कोषाध्यक्ष अमृत बजाज ने किया। इस दौरान नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ. अजय कुमार, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा आदि स्वागत के दौरान मौजूद रहे। शोभायात्रा में शिव, नीरज कपूर, अशोक झांब, गुलशन गांधी, सुनील बजाज, सुधीर मिगलानी, महेश तनेजा, सौरभ मदान, मानस कपूर, सोनू नागपाल आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed