{"_id":"6824f533712f93de5d09c0ea","slug":"the-cart-owner-beat-up-the-couple-in-a-dispute-over-parking-the-bike-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-149418-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइक खड़ी करने के विवाद में ठेले वाले ने दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइक खड़ी करने के विवाद में ठेले वाले ने दंपती को पीटा
Thu, 15 May 2025 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 15 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। पीठ बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में ठेले वाले व उसके साथियों ने एक दंपती से मारपीट कर दी। घायल दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
गांव बहादरनगर निवासी तनवीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घरेलू सामान खरीदने के लिए गंगोह के पीठ बाजार आया था। उसने बाजार में साइड में अपनी बाइक खड़ी कर दी, जिसके पास ही एक अचार की ठेली लगी थी। ठेली मालिक ने वहां से बाइक हटाने को कहा। उसके कुछ ही देर में बाइक हटाने की बात कहने पर वह भड़क गया और उसकी बाइक को सड़क पर गिरा दी। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बाजार में अतिक्रमण कर खड़ी ठेलियों को हटवाने की भी मांग की है।