फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The businessman's family was held hostage and cash and jewellery worth lakhs were looted.

Saharanpur News: व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों के जेवर लूटे

Thu, 18 Sep 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The businessman's family was held hostage and cash and jewellery worth lakhs were looted.
सरसावा। ग्राम झबीरण में आटा चक्की, टेंट व्यापारी दर्शनलाल गुप्ता के परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने महिलाओं के कानों से कुंडल झपट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव में बुढेड़ा रोड पर व्यापारी दर्शनलाल गुप्ता का घर है। गांव में उन्होंने आटा चक्की लगा रखी है, टेंट का एक गोदाम भी बना रखा है। बेटे संजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को माता-पिता अलग कमरे में थे, जबकि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दूसरे कमरे में था। रात करीब एक बजे कई बदमाश दीवार कूदकर घर में घुस गए। बदमाशों ने सभी को जगाया और एक कोने में खड़ा कर दिया। तमंचों और चाकू से आतंकित करते हुए बदमाशों ने जेवरों और रुपये मांगे। अलमारी का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाशों ने संजय की पत्नी सोनिया और मां संतोष के कानों से कुंडल झपट लिए। इसमें दोनों के कान जख्मी हो गए। यहां तक बदमाशों ने गद्दे और तकिए भी चाकू से फाड़ दिए। उन्हें शक था कि उनके अंदर कुछ छिपा रखा है।
विज्ञापन

-करीब एक घंटा तांडव मचाते रहे बदमाश
पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब एक घंटा मकान के अंदर रहे। बदमाशों ने सभी के मोबाइल छीन लिए और घर के अंदर उन्हें छिपाकर भाग गए। दहशत के कारण सोनिया की तबीयत भी बिगड़ गई। बदमाशों के जाने के बाद एक मोबाइल छत पर मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस, पड़ोसियों को घटना की सूचना दी। सरसावा पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। यदि जांच में बदमाशों की संख्या ज्यादा मिलती है तो डकैती की धारा बढ़ा दी जाएगी। बदमाशों की तलाश में दो टीमें लगा दी गई हैं। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed