{"_id":"6869776d26e24dfb5f0d89e9","slug":"the-business-continued-on-paper-and-it-became-a-game-of-crores-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-153304-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कागजों में चलता रहा कारोबार और हो गया करोड़ों का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कागजों में चलता रहा कारोबार और हो गया करोड़ों का खेल
Sun, 06 Jul 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मेरठ के बाद जिले में भी टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग (जीएसटी) ने करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का मामला उजागर किया है। एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सात अलग-अलग फर्माें का जीएसटी पंजीकरण कराया। जांच में पता चला कि सभी फर्में घोषित पते पर अस्तित्वहीन और उनका वास्तविक व्यापार से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
राज्य कर विभाग में खंड सात के सहायक आयुक्त अनिल कुमार दिनकर ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि अनीश गुप्ता ने 17 मई 2024 को वंश ट्रेडर्स बेहट रोड नुमाईश कैंप के नाम से पंजीयन लिया था। इसकी जांच की गई तो पता चला कि घोषित पते पर फर्म अस्तित्वहीन पाई गई। आरोप है कि अनीश ने कूटरचित दस्तावेजों की आड़ में पंजीयन सत्यापित कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जीएसटीएन प्राप्त किया। उक्त आधार व दस्तावेजों की जांच पर जीएसटीएन 17 मई 2024 को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने पत्र के माध्यम से वंश ट्रेडर्स का जीएसटीएन रद्द कर दिया था।