फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body was dumped in a sack after killing a woman in Saharanpur

सहारनपुर में वारदात: बोरे में मिली महिला की लाश, शरीर पर नहीं थे चोट के निशान, मोबाइल से खुलेगा हत्या का राज

Mon, 20 Feb 2023 05:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Feb 2023 05:44 PM IST
सार

सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात : बोरे में महिला की लाश मिलने से दहशत फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि महिला के मोबाइल से ही हत्या का राज खुलेगा।

विज्ञापन
The body was dumped in a sack after killing a woman in Saharanpur
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में देहात कोतवाली क्षेत्र में दतौली रांघड़ मार्ग पर बोरे में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या के बाद महिला की लाश बोरे में बंद कर फेंकी दी गई। मृतक महिला के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


महानगर की शंकर कॉलोनी निवासी मीना (45) पत्नी राजू रविवार को घर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने मीना की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार की दोपहर देहात कोतवाली क्षेत्र में दतौली रांघड़ मार्ग पर कुछ लोगों ने बोरी में एक महिला की लाश पड़ी देखी, जिसकी पहचान मीना के रूप में हुई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

विज्ञापन

पता लगते ही देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। 

एसपी सिटी ने बताया कि महिला के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। आशंका जताई जा रही कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई और इसके बाद शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें: गांव में दहशत: हो गया ब्रेकअप... टुडे आईएम वेरी सेड और हो गई वारदात, जल्द खुलेगा प्रेमी युगल की मौत का राज

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने नीना के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है। रविवार को मीना की किन-किन लोगों से बातचीत हुई है। पुलिस उन लोगों की जानकारी करने में जुटी है। एसपी सिटी का कहना है कि कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि रविवार को मीना की किन-किन लोगों से बात हुई है। उन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल की मौत का मामला: तीन दिन पहले खरीदा था तमंचा, खून से सना मिला कमरा, मोबाइल में थे आपत्तिजनक फोटो

हत्या कर बोरे में बंद कर महिला के शव को फेंका गया है। पुलिस जल्द मीना हत्याकांड का खुलासा कर देगी। इसके लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed