फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body of the woman who went missing seven days ago was found in the river

सात दिन पूर्व लापता हुई महिला का शव नदी में मिला

Tue, 14 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The body of the woman who went missing seven days ago was found in the river
गांव धौलाहेडी में मौके पर जांच करते दरोगा और जमा भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। एक सप्ताह से लापता महिला का शव गांव के पास बह रही नदी से मिला है। महिला की पहचान गांव धौलाहेड़ी निवासी सुदेश (42) पत्नी नरेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव धौलाहेड़ी निवासी नरेश की पत्नी सुदेश सात दिसंबर को घर में किसी बिना बताए खेतों में घास लेने गई थी। देर रात तक सुदेश के घर वापस नहीं आने पर घरवालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। नौ दिसंबर को नरेश ने थाना चिलकाना में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार की सुबह गांव धौलाहेड़ी निवासी किसान नाथीराम अपने खेत में पानी देने गया, तो नदी के किनारे पानी में एक महिला के शव को देखा। नाथीराम ने नदी में शव होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान कराई। महिला की पहचान नरेश ने अपनी पत्नी के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एसएसआई सतीश कुमार ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि डूबने से महिला की मौत हुई होगी। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों ने भी अभी कोई संदेह किसी पर नहीं जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर अजेंद्र यादव ने बताया कि नदी में मिले महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed