फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body of an eight-year-old child missing for five days was found lying in the field

खेत में पड़ा मिला पांच दिन से लापता आठ वर्षीय बच्चें का शव

Sat, 30 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The body of an eight-year-old child missing for five days was found lying in the field
समद का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव खुजनावर में पांच दिन से लापता आठ वर्षीय बच्चे समद का शव तालाब किनारे स्थित धान के खेत में पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट का निशान है, माना जा रहा कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल की जांच पड़ताल की। इसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात और सीओ सदर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

खुजनावर गांव निवासी मुर्तजा का बेटा समद (8) 26 जुलाई की शाम चार बजे से लापता था। परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट फतेहपुर थाने पर दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। दो दिन पूर्व पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ गांव के आसपास बच्चे की तलाश की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। शनिवार की दोपहर एक बजे मज्जन उर्फ गफ्फार गांव की आबादी के पास ही स्थित अपने धान के खेत पर गए तो वहां उन्हें तालाब किनारे खेत में समद का शव पड़ा मिला। उन्होंने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर और सीओ सदर नीरज सिंह फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी देहात सूरज राय ने भी मौके पर पहुंच कर मृतक के पिता से जानकारी ली। बच्चे के सिर पर चोट के निशान थे। उसके शव से दुर्गंध भी काफी आ रही थी। बच्चा जिस वक्त लापता हुआ था उसने सिर्फ लोअर पहन रखा था, जबकि शरीर का ऊपर के हिस्से पर कपड़ा नहीं था। मृत अवस्था में भी वह उतने ही कपड़ों में पड़ा मिला। माना जा रहा है कि बच्चे की हत्या की गई है। हालांकि परिजन किसी से भी रंजिश की बात नहीं कह रहे हैं। एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। पुलिस टीम घटना के खुलासे के लिए लगा दी गई है।

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब, नहीं किसी से रंजिश
मृतक समद सात भाई बहनों में पांचवें नंबर का था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पीड़ित पिता मुर्तजा की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। वह मजदूरी करके किसी तरह अपने बच्चों का लालन पालन कर रहा है। उसका कहना था कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में किसी को उसके बेटे की जान लेकर क्या मिला है। समद का शव मिलने के बाद तालाब के पास सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।

मौके पर जांच करती डाग स्क्वायड

मौके पर जांच करती डाग स्क्वायड- फोटो : SAHARANPUR

खुजनावर में पीड़ित पिता से जानकारी लेते एसपी देहात सूरज राय

खुजनावर में पीड़ित पिता से जानकारी लेते एसपी देहात सूरज राय- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed