फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body of a young man was found in a field 150 meters away from his house, murder suspected

Saharanpur News: घर से 150 मीटर दूर खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 15 Feb 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in a field 150 meters away from his house, murder suspected
रामपुर मनिहारान। टिपरा गांव के रहने वाले विकास (36) पुत्र आनंद सैनी का शव घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला है। वह बृहस्पतिवार शाम से लापता था। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि होगी। देर शाम तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विकास बृहस्पतिवार शाम घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को घर से थोड़ी दूर एक खेत में विकास सैनी का शव पड़ा मिला। पता लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे, जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने आरोप लगाया कि विकास की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। हालांकि पुलिस का कहना है कि चोट का निशान गिरने से हुए हैं। शरीर पर कोई भी ऐसा निशान नहीं है, जो मौत का कारण बने। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed