{"_id":"66a41b71f849e51d830ef0e4","slug":"the-body-of-a-farmer-who-drowned-in-hindon-was-recovered-no-trace-of-the-teenager-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-128253-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हिंडन में डूबे किसान का शव बरामद, किशोर का कोई सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हिंडन में डूबे किसान का शव बरामद, किशोर का कोई सुराग नहीं
Sat, 27 Jul 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
नागल/चिलकाना। हिंडन नदी में डूबे किसान पवन त्यागी का शव एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया। वहीं चिलकाना के मसखरा नदी में डूबे किशोर का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चला। देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा।
बता दें, कि बृहस्पतिवार सुबह गांव नैनसोब निवासी किसान पवन त्यागी 62 हिंडन नदी के रपटे पर तेज पानी आने के कारण बाइक सहित बह गया था। जिसकी बाइक पानी से निकाल ली गई थी, लेकिन किसान का पता नहीं चला था। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। दिन भर चले तलाशी अभियान के बाद शाम करीब पांच बजे करीब एक किलोमीटर दूर हलगोवा गांव के पास से किसान का शव बरामद कर लिया गया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
उधर, चिलकाना क्षेत्र के गांव दुमझेड़ी निवासी शहजाद का पुत्र शाहिब 15 गांव बैंगनी के पास से बह रही मसखरा नदी में नहाते वक्त डूब गया था। देर शाम तक तलाशी अभियान के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। शुक्रवार सुबह पीएसी के बाढ़ राहत दल की टीम ने एसआई अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में किशोर की तलाश शुरू की। पानीपत से भी गोताखोर बुलाए गए, लेकिन देर रात तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका था। पूर्व प्रधान डॉ. इरशाद ने बताया कि 24 घंटे बीतने के बाद भी जिला स्तरीय किसी भी अधिकारी ने गांव में आकर जानकारी नहीं ली है।