{"_id":"67bcc24375f7c75cfe077254","slug":"the-body-found-in-shakumbhari-vihar-colony-turned-out-to-be-that-of-a-farmer-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-143438-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकुंभरी विहार कॉलोनी में मिला शव किसान का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकुंभरी विहार कॉलोनी में मिला शव किसान का निकला
Tue, 25 Feb 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की शाकुंभरी विहार कॉलोनी के खाली प्लाॅट में मिले शव की पहचान हो गई है। शव किसान का निकला। शराब के नशे में किसान की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। मृतक ताहरपुर गांव में बहन के बेटे की शादी में भात देने के लिए आए थे। पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है।
दरअसल, थाना सदर बाजार की शाकुंभरी विहार कॉलोनी के खाली पड़े प्लाॅट में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के सिर और गले पर चोट के निशान मिले थे। घटनास्थल पर खून से सनी ईंट पड़ी मिली थी, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कुछ अहम सुराग हाथ लगे।
रविवार देर रात पुलिस ने मृतक की पहचान सुभाष पुत्र जिम्मा निवासी सांवतवाली थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार के रूप में की। मृतक किसान थे। सूचना मिलने पर परिजन सहारनपुर पहुंच गए, जहां पुलिस ने रात में ही शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक 20 फरवरी को अपनी बहन के बेटे की शादी में भात देने के लिए आए थे। दो दिन तक बहन के घर पर ही रहे। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में मृतक के साथी ने कहासुनी होने पर ईंट से पीट-पीटकर की हत्या की है। परिजनों ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- वर्जन
शाकुंभरी विहार कॉलोनी के खाली प्लाॅट में मिले शव की पहचान हो गई है। जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - व्योम बिंदल, एसपी सिटी