{"_id":"5744a9de4f1c1bba7d6919ce","slug":"the-bjp-members-bordered-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने एसओ का किया घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने एसओ का किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
Updated Wed, 25 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव थाने में दरोगा की टिप्पणी के खिलाफ एसओ के समक्ष अपना रोष जताते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक संगीत सोम पर टिप्पणी करने से नाराज भाजपा नेताओं ने मंगलवार को थानाध्यक्ष का घेराव कर हंगामा काटा। बाद में भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन देकर एसओ ने भाजपाइयों को शांत किया।
दो दिन पहले कस्बा बड़गांव में रोडवेज बस चालक के साथ डग्गामार वाहन चालक की मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के एक दरोगा ने राजपूत समाज व भाजपा विधायक पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी।
इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को थानाध्यक्ष का घेराव किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि समाज या भाजपा विधायक पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस में रहकर यदि किसी कर्मचारी को राजनीति करने का शौक है तो वह पुलिस की नौकरी छोड़ कर राजनीति कर ले। बाद में थानाध्यक्ष सीपी कठेरिया ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया। हंगामा करने वाले लोगों में ओमबीर सिंह, राजकुमार, बृजेश राणा, देवेंद्र, संदीप सिंह, प्रदीप, अमित सोम, जितेंद्र आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।