फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The bike collided with the tractor-trolley, the youth died

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 09 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with the tractor-trolley, the youth died
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर, बेहट। मिर्जापुर-सुंदरपुर रोड पर बाइक सवार देवर-भाभी की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में देवर की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल है। उसे सीएचसी बेहट से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के शव को उसके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए।
हादसा बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब 12 बजे फतेहपुर कलां बस स्टैंड के नजदीक नौगांवा जाते हुए पहले ही घूम पर हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव असगरपुर निवासी सौरभ (17) पुत्र मेवाराम अपनी भाभी शगुन (23) पत्नी रविंद्र के साथ दवाई लेने के लिए जसमौर गांव जा रहा था। फतेहपुर कलां बस स्टैंड से पहले घूम पर उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग बाइक समेत सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर बेहट पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी बेहट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शगुन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर शव को उन्हें सौंप दिया गया।

घायल शगुन

घायल शगुन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed