सहारनपुर। रविवार को जिले में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच लोगों ने घरों में रहकर ही गुरु पूर्णिमा मनाई। लोगों सोशल मीडिया और एप के माध्यम से अपने गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पेपर मिल रोड स्थित श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के निवास स्थान पर आसपास रहने वाले शिष्यों ने उनके घर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। अतुल जोशी महाराज ने सोशल मीडिया के माध्यम लोगों से घरों में रहकर ही गुरु पूर्णिमा मनाने और कोरोना वायरस को लेकर जारी सरकार की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की थी। शिष्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से आशीर्वाद देते हुए अतुल जोशी ने कहा कि यह पर्व गुरु शिष्य के बीच एक पवित्र और आध्यात्मिक रिश्ते को और अधिक सुदृढ़ करने है। गुरु सदैव अपने शिष्य को सद्मार्ग दिखाता है और उसकी उलझन को दूर करने के लिए उसका मार्ग प्रशस्त करता है। श्रेष्ठ गुरु वही है, जो निस्वार्थ भाव से शिष्यों का लोक व परलोक सुधारने के लिए उन्हें अध्यात्म के मार्ग पर ले जाए। इस दौरान महेश शिवा, राखी शर्मा, मयंक, दीपक सहगल, आशु सहगल, विपिन बंसल, शीला विजन, आशु, हुकुम सिंह मौजूद रहे। उधर, तहसील श्री शिव मंदिर के अधिष्ठाता और प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने शिष्यों को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना लेकर जारी सरकार की गाइड लाइन का अनुपालन के लिए कहा। कई लोगों ने एप और सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने गुरुओं के दर्शन किए।