{"_id":"639cadfabc3a5326327c58d7","slug":"the-audience-was-mesmerized-by-the-cultural-performances-saharanpur-news-mrt618035419","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
इंद्रप्रस्थ कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार को कोटा स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलेज में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, संस्था चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपने आप तक सिमट गई है। अपनी सुविधाओं तक सीमित हो गई है जबकि अपने देश और दूसरों के लिए सोचना ही जीवन का असली मकसद होना चाहिए। युवा पीढ़ी को अपनी गौरवमयी भारतीय संस्कृति को बचाते हुए आगे बढ़ाना होगा तभी भारत का विश्व पटल पर डंका बज सकता है।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने नृत्य के साथ ही नरसिंह भगवान द्वारा हिरण्यकश्यप का वध करने पर आधारित एक लघु नाटक प्रस्तुत की। कॉलेज में उच्च अंक प्राप्त करने वाले एवं खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकल्प कुलश्रेष्ठ, संस्था सचिव ईशु मित्तल, डॉ. रजनीश, आशुतोष चौहान, राकेश त्यागी, यशपाल सिंह, कोणार्क चौधरी, वस्तराज स्वाधीन, नवीन त्यागी, इसरार अहमद, सुधीर त्यागी, धीर सिंह राणा, अनिल कुमार, संदीप, सतीश त्यागी, अजीत कुमार, अवनीश, मोनिका बालियान, जितेंद्र चौधरी, स्वीटी मलिक, प्रशांत कुमार, मनोज राणा आदि रहे।

इंद्रप्रस्थ कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR