{"_id":"62a4da4fea256a33fd23d445","slug":"the-architects-of-the-ruckus-should-also-be-sent-to-jail-saharanpur-news-mrt592500027","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल कराने के सूत्रधार भी जेल भेजे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल कराने के सूत्रधार भी जेल भेजे जाएं
विज्ञापन
सहारनपुर में हुऐ बवाल के बाद डीएम एसएसपी से मिलने पहुंचे बसपा सांसद सपा विधायक व कांग्रेसी व रालो
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में हुए बवाल की घटना को लेकर भाजपा सांसद, विधायकों और पदाधिकारियों ने अफसरों से मिल कर इसमें शामिल आरोपियों और सूत्रधार को गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा। जिस पर अफसरों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाजपा कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, किरत सिंह, देवेंद्र निम, मेयर संजीव वालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन शनिवार को कलक्ट्रेट में मंडलायुक्त लोकेश एम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर से मिले। भाजपा नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को दंगा फैलाने की साजिश थी। योजना बना कर बवाल किया गया। इनके आरोपियों के साथ ही सूत्रधार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। जिस पर अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन किया।
निर्दोष लोगों की नहीं हो गिरफ्तारी
सहारनपुर। महानगर में हुए बवाल की घटना को लेकर बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सर्वदलीय नेताओं के साथ डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। बवाल में जो शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, मगर गली मुहल्लों की आपसी राजनीति से प्रेरित होकर किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अफसरों ने कहा कि निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, मगर दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। इस दौरान बेहट के सपा विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक संजय गर्ग, सरफराज खान, मांगेराम कश्यप, शहर काजी नदीम अख्तर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ़्फ़र चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, मोनिस रजा, संदीप चौधरी, हाफिज उवैस आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर में कल हुऐ बवाल के बाद डीएम एसएसपी से मिलने पहुंचे भाजपा चिधायक मेयर जिला पंचायत अध्यक्?- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन