{"_id":"6689caaf0d483180eb02fd54","slug":"the-accused-was-found-dead-the-next-day-after-the-report-was-filed-under-the-pocso-act-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-126952-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज होने के अगले दिन मृत मिला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज होने के अगले दिन मृत मिला आरोपी
Sun, 07 Jul 2024 04:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, लखनौती। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान अपने ही खेत पर मृत मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। एक दिन पूर्व ही मृतक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सराजपुर निवासी किसान बलविंदर (68) शुक्रवार की देर शाम अपने खेत पर सोने गया था। शनिवार की सुबह जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में खेत पहुंचे। वह मक्का के खेत में बेसुध हालत में नीचे पड़ा था। परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
दो सप्ताह पूर्व ही बलविंदर पर गांव की ही एक महिला ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। इस पर एक दिन पूर्व ही पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामला निपटने को लेकर गांव में पंचायत भी चल रही थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका था। इस कारण प्रतिदिन बलविंदर अपने खेत पर ही सो रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने वाले परिवार के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, सीओ शशि प्रकाश शर्मा का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।