फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The accused of molestation was tied to a pole and beaten

Saharanpur News: छेड़छाड़ के आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा

Fri, 31 Jan 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The accused of molestation was tied to a pole and beaten
बिहारीगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के आरोपी को युवती के परिजनों ने खंभे से बांधकर पीटा। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों समेत 11 आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के एक युवक पर कई दिन पहले दूसरी बिरादरी की युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को पकड़कर खंभे से बांधा और उसकी पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पिटाई की घटना 18 जनवरी की है, जिसके बाद 19 जनवरी को लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ बिहारीगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

वहीं युवक के परिजनों की तरफ से मुख्यमंत्री से लेकर उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई, जिसमें पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस ने भी हरकत में आई। वीडियो में मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज है। युवती के परिजनों ने पकड़कर उसकी पिटाई की थी। वीडियो सामने आने के बाद 11 आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। - सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed