{"_id":"6887d0a424bf50c39b056862","slug":"thar-collides-with-tractor-trolley-professor-and-three-students-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-155113-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई थार, प्रोफेसर और तीन छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई थार, प्रोफेसर और तीन छात्र घायल
Tue, 29 Jul 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
नागल। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर चौधरी पेट्रोल पंप के निकट सड़क पर बने कट पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से अनियंत्रित हुई थार सड़क किनारे नाले में जा गिरी। ग्रामीणों ने थार सवार चार युवकों को बमुश्किल बाहर निकाल कर सीएचसी भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे की है। थाना देवबंद के गांव डंकोवाली निवासी आकाश पुत्र मोहन अपने साथी गौरव निवासी सुनैहटी खरकड़ी, दिशांत राठी गदरेड़ी व आईआईएमटी के प्रोफेसर भूपेंद्र निवासी पिंजोरा बादशाहपुर के साथ थार से मेरठ चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से लौट रहे थे। नागल के निकट कट पर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी थार की टक्कर हो गई। इससे थार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिसमें चारो घायल हो गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए गौरव, भूपेंद्र व आकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।