{"_id":"61cf4694fcfbc1263e5d3a84","slug":"textile-traders-rejoice-footwear-traders-disappointed-saharanpur-news-mrt5714781144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारियों में हर्ष, फुटवियर व्यापारी निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारियों में हर्ष, फुटवियर व्यापारी निराश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कपड़े पर जीएसटी दर में प्रस्तावित वृद्धि स्थगित
- फुटवियर पर जीएसटी की दर पांच से 12 प्रतिशत होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कपड़े पर जीएसटी दर में प्रस्तावित वृद्धि स्थगित होने से कपड़ा व्यापारियों को राहत मिली है वहीं जीएसटी दर पांच से 12 प्रतिशत होने से फुटवियर व्यापारियों में निराशा है। उनका आरोप है कि जूता व्यापारियों के साथ भेदभाव किया गया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई और महानगर इकाई ने कपड़े पर प्रस्तावित जीएसटी की दर में बढ़ोत्तरी को स्थगित करने पर हर्ष व्यक्त किया। जिला इकाई की रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन एवं जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा इसे व्यापारियों की एकता की जीत करार दिया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन चावला ने कहा कि कपड़े पर जीएसटी की दर में वृद्धि को स्थगित करना व्यापारियों के संघर्ष की जीत है। रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन की बैठक में चेयरमैन संजय अरोड़ा और अध्यक्ष अजय कालडा ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों की भावनाओं की कद्र करते हुए यथास्थिति बनाए रखी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहित घई ने भी जीएसटी कौंसिल के निर्णय का स्वागत किया है। कपड़ा व्यापार संघ के राष्ट्रीय संयोजक राधेश्याम नारंग ने कपड़े पर जीएसटी की दर पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे व्यापारियों के संघर्ष की जीत बताया।
---------
जूतों के दाम में होगी बढ़ोत्तरी
सहारनपुर। फुटवियर पर आज एक जनवरी से जीएसटी की दर में पांच से 12 प्रतिशत हो जाएगी। एक हजार रुपये मूल्य वाले जूते की कीमत बढ़कर 1120 रुपये हो जाएगी। फुटवियर व्यापारी अमृत बजाज और लव बत्रा ने जीएसटी कौंसिल के निर्णय पर निराशा जताते हुए कहा कि यह निर्णय पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब एक हजार रुपये तक के फुटवियर पर जीएसटी की दर 12 फीसदी हो गई है। इसका बाजार पर भी विपरीत असर पड़ेगा।