फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Testing of traffic signals installed under smart city scheme started

स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगे ट्रैफिक सिग्नल्स की टेस्टिंग शुरू

Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Testing of traffic signals installed under smart city scheme started
नवाबगंज चौक पर यातायात मैनेजमेंट के लिए लगायी गयी लाइटें टेस्टिंग के दौरान जलती हुयी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए 17 जंक्शन पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने हैं। कई जगह पर सिग्नल लगाए जा चुके हैं, जिनकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार की रात को नवाबगंज में लगे सिग्नल को चलाकर देखा गया। अधिकारियों ने टेस्टिंग को सफल बताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारी ट्रैफिक सिग्नल्स की टेस्टिंग के लिए नवाबगंज चौक पहुंचे और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की टेस्टिंग की गई। आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) की कार्यदाई संस्था एनईसी ने नवाबगंज चौक पर 45 सेकेंड का टाइमर सेट करते हुए सिस्टम की टेस्टिंग की और वहां से गुजरने वाले राहगीरों को उसके संबंध में जानकारी दी। एनईसी अधिकारियों के मुताबिक टेस्टिंग सफल रही। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख 17 जंक्शनों पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाए जाएंगे। पहले चरण में आठ जंक्शनों नवाबगंज चौक, पुरानी चुंगी, आंबेडकर चौक, विश्वकर्मा चौक, सदर बाजार तिराहा, देहरादून चौक, अस्पताल चौक, दीवानी तिराहा पर सिस्टम लगाया जा रहा है। बाकि जंक्शनों पर दूसरे चरण में सिस्टम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed