फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Term-1 examinations begin in CBSE schools

सीबीएसई स्कूलों में टर्म-1 की परीक्षाएं शुरू

Wed, 01 Dec 2021 11:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Term-1 examinations begin in CBSE schools
सैंट मैरी एकेडमी में सीबीएसई की परीक्षा देने पहुंचे छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सीबीएसई की टर्म-1 की परीक्षाएं जनपद में मंगलवार से 51 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन दसवीं के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसे लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

जनपद में सीबीएसई के 113 स्कूल हैं, जिनमें दसवीं और 12वीं के 14,414 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जो परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें दसवीं के 8,193, जबकि 12 वीं के 6221 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षाएं 28 दिसंबर तक चलेंगी। पहले दिन दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जो सभी 51 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए विद्यार्थी सुबह दस बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। जिन्हें 10:45 बजे केंद्रों के भीतर प्रवेश दिया गया। बोर्ड के निर्देशानुसार 11:10 मिनट पर प्रश्न पत्र बांटा गया। प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए 20 मिनट दिए गए, जिसके बाद 11:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान कोविड को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कराया गया। नोडल अधिकारी डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।

सैंट मैरी एकेडमी में सीबीएसई की परीक्षा देने पहुंचे छात्र छात्राएं

सैंट मैरी एकेडमी में सीबीएसई की परीक्षा देने पहुंचे छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed