फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperatures in January are like March

Saharanpur News: जनवरी में हो रहा मार्च जैसा तापमान

Fri, 24 Jan 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Temperatures in January are like March
सहारनपुर। जनवरी में मार्च जैसा तापमान हो रहा है। बीते वर्ष से तुलना करें तो जनवरी में तापमान काफी बढ़ गया है। 23 जनवरी 2024 में न्यूनतम तापमान 3.8 और अधिकतम 9.5 डिग्री सेल्सियस था, जबकि इस बार 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन

इस बार सर्दी का मौसम अलग ही स्तर पर है। पूर्व के वर्षों में सर्दी की शुरुआत में बारिश होती है, जिसके बाद सर्दी जोर पकड़ती है, लेकिन इस बार बारिश देरी से हुई। बीते वर्ष कई दिन तक मौसम नहीं खुला था, जबकि इस बार ऐसा तीन से चार दिन के लिए ही हुआ।
विज्ञापन

बीते वर्ष न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था, जो 22 जनवरी का था, लेकिन इस बार आठ डिग्री सेल्सियस तक ही नीचे आया है। अब चूंकि फरवरी शुरू होने वाला है। ऐसे में न्यूनतम तापमान के इससे नीचे आने की उम्मीद कम ही है। मौसम विभाग भी तापमान के परिवर्तन को समझ नहीं पा रहा है। मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण पूरी दुनिया में मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर निकली रही धूप : सहारनपुर में कोहरा नहीं आने और दिनभर धूप निकलने के बाद भी अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी भी होने का अनुमान जताया है। जनपद में कई दिन से सुबह के समय कोहरा और दोपहर में धूप निकल रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। समय से धूूप निकल आई, जो दिन भर रही।

लोगाें ने धूप का खूब आनंद लिया, लेकिन कोहरा नहीं आने और शीतलहर नहीं चलने के बावजूद अधिकतम तापमान बुधवार के 24 डिग्री सेल्सियस की तुलना में एक डिग्री गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही और वह बुधवार के 9.5 से बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed