फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature reached 42.2 degree Celsius, no relief from heat

42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, गर्मी से राहत नहीं

Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 42.2 degree Celsius, no relief from heat
जनपद में रविवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से लोग बेहाल हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिसकी वजह से रविवार का दिन इस मौसम का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
रविवार सुबह ही से भीषण गर्मी रही। बिना पंखा चलाए कमरे में नहीं बैठा जा रहा था, लेकिन सूरज चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ता चला गया। नतीजा, अधिकतम तापमान शनिवार के 41 डिग्री को पार कर 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार को रहे 26.8 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। भीषण गर्मी के बीच लोगों का घरों से निकलना मुश्किल रहा। पंखे और कूलर की हवा भी लू के समान लग रही है। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सिर और मुंह को कपड़े से ढककर निकल रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी होने की संभावना
जनपद में सोमवार को बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि सोमवार को भी बादल आ सकते हैं या फिर एक या दो दिन लेट भी हो सकता है। बादल छाने के साथ ही तापमान में भी कमी रहने की संभावना है, जिससे निश्चित ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के साथ बिजली दे रही झटके
भले ही शहर में 24 घंटे और देहात में 22 घंटे बिजली देने के दावे हों, लेकिन हकीकत यह है कि शहर में 18 से 20 और देहात में 12 से 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अघोषित कट से लोग परेशान हैं। एक साथ तीन से चार घंटे के कट की वजह से इन्वर्टर पंखों का लोड नहीं झेल पा रहे हैं। जिसके बाद लोगों को हाथ के पंखों से काम चलाना पड़ रहा है। ऐसे में गर्मी और मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed