फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature dropped due to rain, people worried due to water logging

Saharanpur News: बारिश से तापमान गिरा, जलभराव से लोग परेशान

Tue, 21 Mar 2023 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain, people worried due to water logging
वीआईपी सर्किट हाउस मार्ग पर बरसात के चलते रोड भरा पानी से होकर जाते वाहन
- सोमवार की रात शुरू हुई हल्की बारिश मंगलवार की दोपहर तक होती रही
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। लगातार बारिश से तापमान गिरा है। जो अधिकतम तापमान पांच दिन पहले 32.5 डिग्री सेल्सियस पर था, वह दो दिन की बारिश से 17.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। बारिश के कारण शहर भर में जलभराव और कीचड़ की समस्या बन गई है, जिसके कारण नागरिकों को समस्याओं से जूझना पड़ा।
जनपद में सोमवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक दो बार झमाझम बारिश से शहर जलमग्न हो गया था, लेकिन उसके बाद शाम को बारिश तो रुक गई थी, लेकिन काली घटाएं छाई हुई थीं। रात करीब नौ बजे से हल्की बूंदाबांदी होती रही। जिसकी वजह से मौसम में ठंडक बन गई। नतीजा लोगों को रात्रि में रजाई और कंबल ओढ़कर सोना पड़ा, जबकि लोग 15 दिन से पंखे चलाकर सो रहे थे।
विज्ञापन

रात नौ बजे से यह बूंदाबांदी मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे तक रही। बूंदाबांदी कभी हल्की तो कभी तेज होती रही। जिसकी वजह से शहर भर में कीचड़ की स्थिति रही। जहां सीवर डालने का काम चल रहा है, वहां ज्यादा परेशानी हुई। लोहानी सराय, गुरुद्वारा रोड, अंबाला रोड भी ऐसे मार्ग रहे, जहां कीचड़ हुआ। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी रही। दोपहर दो बजे बादल छंटना शुरू हो गए थे और अपराह्न तीन बजे धूप निकल आई। इसके बाद शाम तक खिली धूप निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.1 और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है। शुक्रवार केे मौसम खुलने और उसके बाद शनिवार और रविवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
------
बीते एक सप्ताह का तापमान और उसका अंतर
तिथि------न्यूनतम----अधिकतम
21 मार्च---14.1-----17.5
20 मार्च---15.1-----22
19 मार्च---13.8-----27
18 मार्च---15-------20.4
17 मार्च---19.2-----32.5
16 मार्च---15.8-----32.4
15 मार्च---13.5-----32.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed