फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature dropped by seven degrees due to overcast skies and rain in several areas throughout the day.

Saharanpur News: दिनभर बादल छाए रहने और कई जगह बारिश से सात डिग्री गिरा तापमान

Sat, 15 Aug 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by seven degrees due to overcast skies and rain in several areas throughout the day.
सहारनपुर। दिनभर बादल छाए रहने और जनपद के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश से तापमान सात डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।
विज्ञापन

जनपद में बीते दो दिन भीषण गर्मी रही। बृहस्पतिवार की रात गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। पंखों की हवा में भी राहत नहीं थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बादल छाए रहने का अनुमान जताया था और वैसा ही हुआ। शुक्रवार की सुबह जब लोग जगे तो आसमान बादलों से घिरा था। दिनभर घने बादल छाए रहे। शहर में कई बार ऐसा लगा कि बारिश होगी, लेकिन कुछ ही जगह बेहद हल्की बूंदाबांदी हुई। बेहट रोड क्षेत्र में करीब एक घंटे की बारिश रही। गागहलेड़ी और शाकंभरी क्षेत्र में भी झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। बादलों और बारिश ने तापमान को रात के समान कर दिया। यही वजह रही कि न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान मात्र एक डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बृहस्पतिवार से सात डिग्री कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद एक से दो बजे तक बारिश होने की संभावना है। उसके बाद शनिवार की सुबह नौ बजे तक बादल छाए रहेगे। उसके बाद दस से 11 बजे तक बारिश हो सकती है। दोपहर एक से दो बजे तक भी बारिश बताई गई है। शाम चार बजे बादल छट सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगामी दिनों में मौसम बादलों वाला ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed