फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature and air quality of smart city will be known every moment

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी के तापमान व हवा की गुणवत्ता, हर पल रहेगी पता

Mon, 14 Aug 2023 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Temperature and air quality of smart city will be known every moment
- स्मार्ट सिटी योजना के तहत घंटाघर सहित अन्य जगहों पर लगाई जाएंगे सेंसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर का तापमान क्या है और हवा की गुणवत्ता की स्थिति क्या है। यह जानने के लिए आम नागरिक अभी तक मोबाइल एप पर निर्भर है, लेकिन जल्द ही महानगर में घंटाघर सहित तीन से चार स्थानों पर सेंसर लगाए जाएंगे, जो 24 घंटे तापमान और हवा की गुणवत्ता का अपडेट देंगे।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय शहर में है, लेकिन उसके पास भी प्रतिदिन के तापमान और हवा की गुणवत्ता नहीं रहती है। बोर्ड द्वारा एक सेंसर घंटाघर स्थित बिजली घर के भवन के ऊपर रखा गया है, जिससे घंटाघर और उसके आसपास की हवा की गुणवत्ता पता चल सके। इसके अलावा एक सेंसर आईआईटी रुड़की के सहारनपुर स्थित कैंपस आईपीटी में लगा है। क्षेत्रीय कार्यालय केवल दीपावली के दौरान दोनों मशीनों का अपडेट मुहैया कराता है। इसके अलावा सालभर महानगर की हवा की गुणवत्ता का पता नहीं चल पाता है। खास से लेकर आम नागरिक तक इसके लिए समीर नाम के मोबाइल एप पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

समीर एप पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर और दूसरी ओर यमुनानगर में सेंसर लगा होना दर्शाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वह मुजफ्फरनगर से 40 से 50 एक्यूआई कम मानकर चलते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगरायुक्त गजल भारद्वाज इसके लिए प्रयास कर रही हैं कि शहर में ऐसा सेंसर लगे, जो यहां की हवा की गुणवत्ता का 24 घंटे अपडेट दे। ऐसे सेंसर घंटाघर के साथ ही एक या दो अन्य जगहों पर भी लगाए जा सकते हैंं। इसके लिए नगर आयुक्त ने शासन में भी बात की है। दिसंबर 2023 तक सेंसर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सहारनपुर स्मार्ट सिटी है, जिसमें तमाम नई परियोजनाएं चल रहीं हैं और सुविधाएं बढ़ रही हैं, लेकिन यहां हवा की गुणवत्ता का 24 घंटे अपडेट देने के लिए सेंसर नहीं है। शासन की भी मंशा है कि प्रत्येक शहर में सेंसर हो। इस संबंध में शासन में बात भी की गई है। दिसंबर तक सेंसर लगने की उम्मीद है।
- गजल भारद्वाज, नगरायुक्त/सीईओ, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed