फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tehsil Sadar's team opened the way by metering

तहसील सदर की टीम ने पैमाईश कराकर खुलवाया रास्ता

Sun, 13 Dec 2020 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Sadar's team opened the way by metering
सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के ग्राम धौलाहेड़ी में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुलझा दिया। पैमाइश कराकर रास्ते से अवैध कब्जा हटवाए गए।
विज्ञापन

ग्राम धौलाहेड़ी में बारात घर और निर्माणाधीन शौचालय को जाने वाले रास्ते के खसरा नंबर 192 पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर रखा था। इसके चलते शौचालय के निर्माण के लिए जाने वाली सामग्री वहां नहीं पहुंच पा रही थी। इससे निर्माण कार्य रुक गया। इसको लेकर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। कब्जा करने वाला पक्ष इस भूमि को अपनी अपनी आबादी की भूमि और इस पर सिविल कोर्ट का स्थगनादेश होना बता रहा था। इस रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर ग्राम धौलाहेड़ी के अनेक ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया था। उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस रास्ते की राजस्व निरीक्षक मनोज शर्मा के नेतृत्व में लेखपालों की टीम द्वारा पैमाइश कराई गई। पैमाइश में यह भूमि आबादी की नहीं बल्कि रास्ते की पाई गई। टीम ने पैमाइश के बाद रास्ते को खुलवा दिया। इस रास्ते पर बाद में ग्राम प्रधान ने मिट्टी भी डलवा दी। टीम में लेखपाल रामकुमार कश्यप, अजय जैन, शमीम अहमद, दानिश खान, ओमपाल सिंह और थाना चिलकाना का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed