फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Technical committee will investigate the construction works: Divisional Commissioner

मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

Wed, 08 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Technical committee will investigate the construction works: Divisional Commissioner
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने अमृत योजना, स्मार्ट सिटी और जल निगम द्वारा कराए कार्यों का निरीक्षण किया। सीसी रोड की गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कोर्ट रोड पर मिशन कंपाउंड में सीवर लाइन डालने का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच समिति से जांच कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार शाम साढ़े छह बजे मंडलायुक्त लोकेश एम ने कोर्ट रोड पर मिशन कंपाउंड सहित कई स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। मिशन कंपाउंड के निकट खेमका सदन में पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी के घर के बाहर सीसी रोड का हिस्सा धंसा हुआ मिला। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई और तकनीकी समिति से जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने वाली एजेंसी को काली सूची में डाला जाएगा। जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी सीवर लाइन डालें, वहां कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क को पूर्व की स्थिति में लाया जाए। जल निगम के मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की स्वयं भी जांच करें। इस दौरान नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, जल निगम के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed