फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tear in the eyes, sorrow of living and hurry to reach home

आंखों में आंसू, रोजी छिनने का गम और घर पहुंचने की जल्दी

Fri, 15 May 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tear in the eyes, sorrow of living and hurry to reach home
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकडने के लिये स? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। युवा झींगरन और बुजुर्ग हरदेव सहनी की आंखों में आंसू और रोजी छिनने का गम साफ दिख रहा था। वो कहते हैं कि अब किसी तरह से घर पहुंच जाएं फिर देखेंगे कि क्या करना है। इस बीमारी ने तो हमें कहीं का नहीं छोड़ा। पीड़ा बाहर निकली तो आंखों से आंसू टपकने लगे। उन्हीं से थोड़ी दूरी पर खड़े मोतिहारी निवासी धर्मेंद्र कहते हैं कि बाबू अब तो केहू के घर-बार छोड़कर दूर देश यानि दूसरे प्रदेश न जाना पड़े, बहुत दर्द झेला है। सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर पांव जवाब दे गया है। पुलिस के डंडे भी बरसे हैं। स्टेशन पर खड़े कई मजदूर बस यही कहते रहे कि नीतिश बाबू हमें वहीं नौकरी दे देना, हम अब नहीं लौटेंगे। उत्तरप्रदेश के योगी को कितना धन्यवाद दें, जो हमारे परिवार से मिलाने के लिए रेलगाड़ी चलवा दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर एक बजे इन मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन सहारनपुर से रवाना की गई। प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों के बीच अंबाला डिवीजन के अधिकारियों की मौजूदगी में सारे इंतजाम किए गए थे। सोशल डिस्टेंसिंग के घेरे में गोद में बच्चे को लिए महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक की कतारें लगी हुईं थीं। पीड़ा तो उनके चेहरे पर उस प्रवास को छोड़ने की भी थी, जहां वह वर्षों से अपना पसीना बहा रहे थे, लेकिन कोविड-19 के दौर में हालात ने इन्हें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। हरियाणा के यमुनानगर, पंजाब के लुधियाना और जम्मू से चलकर पहुंचे बिहार के ये मजदूर राधा स्वामी सत्संग व्यास में आश्रय लिए हुए थे। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन लगने के दौरान उन्हें घर जाने की खुशी थी। हर किसी को कोरोना के डर से अपने घर पहुंचने की जल्दी थी। लाइन में लगे बिहार के कामगारों का साफ कहना था कि वे अब नहीं लौटेंगे, अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार अपने प्रदेश में ही नौकरी दें, प्रवासी होकर तो बहुत दर्द मिला। वह उत्तरप्रदेश के योगी सरकार का आभार जताते हैं, जिन्होंने ट्रेन चलवाई। हमें भोजन मिला। टिकट मिला। विदा करने अफसर आए। ये सब कहते हुए कामगारों के आंखों में आंसू आ गए।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकडने के लिये ज?

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकडने के लिये ज?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed