फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Team formed to curb illegal mining transport

अवैध खनन परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित

Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Team formed to curb illegal mining transport
अवैध खनन परिवहन पर अंकुश लगाने को टीम गठित
विज्ञापन

सहारनपुर। अवैध खनिज परिवहन को लेकर जिला प्रशासन और सख्त हो गया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अवैध खनिज परिवहन की जांच के लिए विशेष सचल दल का गठन किया है। इसमें उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए गठित जांच टीम औचक निरीक्षण करेगी। इसमें सदर, बेहट, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान के उप जिलाधिकारी, बेहट, सदर, देवबंद, नकुड़, गंगोह और रामपुर मनिहारान के पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप आयुक्त राज्यकर विभाग, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और संयुक्त निदेशक खान/ खान अधिकारी को शामिल किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि जांच टीम में शामिल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन औचक निरीक्षण करें और छापा मारें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खनिज के ओवरलोड वाहनों की जांच एवं अवैध खनन परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चिलकाना, कलसिया, बिहारीगढ़, शाहजहांपुर चौकी सरसावा, घलौली चौकी देवबंद में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। शिकायत मिली थी कि चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा वाहन स्वामियों एवं क्रशर स्वामियों से मिलीभगत कर बिना प्रपत्रों के वाहन निकालने में सहयोग किया जा रहा है। इसके चलते उपखनिज के परिवहन की जांच के लिए सरसावा को छोड़कर अन्य सभी चेकपोस्ट को समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दस सितंबर तक बंद रहेगा खनिज परिवहन
संयुक्त निदेशक (खान) डॉक्टर एनके दास ने बताया कि जाहरवीर मेले को देखते हुए जिलाधिकारी ने 10 सितंबर की रात 12 बजे तक खनिज परिवहन को बंद कर दिया है। उन्होंने सभी स्टोन क्रशर स्वामियों से कहा कि वे प्रतिबंधित समय तक वाहनों में खनिज लोड ना कराएं। पकडे़ जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed