फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers should be ready for decisive struggle against the government: MLC

सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष को तैयार हों शिक्षक : एमएलसी

Sun, 01 Oct 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Teachers should be ready for decisive struggle against the government: MLC
सहारनपुर के एसडी इंटर कॉलेज उप्र माध्यमिक ​शिक्षक संघ के वा​र्षिक सम्मेलन को संबो​धित करते पूर्
सहारनपुर। विधान परिषद में नेता शिक्षक दल/एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब सरकार हमसे हमारी सेवाओं के बदले मिलने वाला वेतन भी छीन लेगी। यदि हम एक नहीं हुए तो मिट जाएंगे। इसलिए हमें एकजुट होकर सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करना होगा और सरकार की मनमानी पर रोक लगानी होगी। वह शनिवार को चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सहारनपुर के वार्षिक सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षक विधायक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज विषम परिस्थितियां है। सभी शिक्षकों को एक होना होगा। नहीं तो सरकार किसी भी दिन वेतन वितरण अधिनियम समाप्त करके हमारी सेवाएं समाप्त कर देगी। वर्तमान सरकार द्वारा हमारी सारी सुविधाएं छीनी जा रही हैं। चयन बोर्ड की धारा 18 तथा 21 इसकी नजीर है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि हमारा संघर्ष शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुशील पुंडीर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सबको अपनी सेवा सुरक्षा बहाल करने के लिए एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष करना होगा। अब संघर्ष के अलावा हम लोगों के सामने कोई अन्य रास्ता बचा नहीं है। मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने वित्तविहीन शिक्षकों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की। इस मौके पर जिला मंत्री रवि गुप्ता, ऋषिपाल सिंह पुंडीर, रवि गुप्ता, राजेश्वर बंधु, धर्मेंद्र शर्मा, बृजमोहन द्विवेदी, ब्रिजेश पुंडीर, अजब सिंह पुंडीर, सत्यवीर चौधरी, रणवीर शास्त्री, डॉ. सादाराम, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed