{"_id":"65eff63dfe71bd8ca406e483","slug":"teachers-roared-at-bsa-office-against-digitalization-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-119975-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले में बढ़ाई चौकसी, पुलिस रही सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले में बढ़ाई चौकसी, पुलिस रही सतर्क
Tue, 12 Mar 2024 11:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जिले भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवदेनशील और अति संवेदनशील इलाकों सहित मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने पैदल मार्च किया। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
महानगर में घंटाघर, लोहानी सराय, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, देहरादून रोड, कोर्ट रोड, देहरादून चौक, खानआलपुरा, रेलवे रोड और रेलवे स्टेशन के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। इसके साथ ही संदिग्धों पर नजर रखी गई। इसी तरह जिले भर में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहे।
महानगर में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और देहात क्षेत्रों में एसपी देहात सागर जैन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि किसी माहौल खराब करने की कोशिश की तो पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर विधायक ने खिलाई मिठाई
नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी होने के बाद गोविंदनगर स्थित नगर विधायक राजीव गुंबर के आवास पर भाजपाईयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। विधायक ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कराया।