फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers protest at BRC Khudana over demands

अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों ने बीआरसी खुडाना पर दिया धरना

Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest at BRC Khudana over demands
नानौता/गंगोह (सहारनपुर)। पुरानी पेंशन बहाली व विभिन्न मुद्दों को लेकर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में बीआरसी खुड़ाना पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

धरने पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संदीप पंवार ने कहा कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की न्यायोचित मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है। इनमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कैशलेस सुविधा दिए जाने, विद्यालय में लिपिक एवं सफाई कर्मियों की व्यवस्था, शिक्षकों को वर्ष में 30 उपार्जित अवकाश, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, सामूहिक बीमा राशि 10 लाख रुपये तक करने, बिना संसाधन मिशन प्रेरणा के तहत ऑनलाइन कार्य न कराए जाना, शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय आख्या व ऑपरेशन कायाकल्प के आधार पर शिक्षण योगदान अंक का आदेश वापस लिए जाने की मांग है। कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति, पूर्व की भांति शिक्षकों की पदोन्नति करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी पद पर प्रोन्नत करने, प्रदेश में कार्यरत शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को स्थाई करने के साथ-साथ स्थानांतरण की सुविधा व वेतन मान बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल दीक्षित को सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष सतीश राणा, ब्रिजेश पुंडीर, शिक्षामित्र नेता अशोक पुंडीर, श्यामवीर सिंह, वरुण पुंडीर, हुमा सफी, राकेश कुमार, उदयराज सिंह, ऋषिपाल, ममता, शशी सैनी, संदीप कुमार, दीपक कुमार, अनुज शेखर, मीनू, रोहताश, दिव्या, वीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह में भी बीआरसी बीराखेड़ी पर शिक्षकों ने लंबित मांगों को लेकर धरना दिया। धरने पर कुलदीप कुमार, विकास कुमार, प्रवीण कुमार, ब्रजेश गर्ग, अनुराग, अब्दुर्रहमान, अनिल, उदित, मेनपाल, आयुष, दीपक, कमल, संदीप, मधुसूदन, उमंग, पुष्पित, मनीषा, अनीता, माधवी आदि रहे।। धरने को उर्दू शिक्षक संघ ने भी समर्थन दिया। संचालन नीरज सैनी व जसवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed