फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers of Saharanpur will be seen teaching on Doordarshan

दूरदर्शन पर पढ़ाते नजर आएंगे सहारनपुर के शिक्षक

Wed, 26 Aug 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers of Saharanpur will be seen teaching on Doordarshan
सहारनपुर। जल्द ही सहारनपुर के चुनिंदा शिक्षक दूरदर्शन और स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से प्रदेश भर के छात्रों को पढ़ाते नजर आएंगे। इसके लिए सहारनपुर से फिलहाल 12 वीडियो का चयन प्रदेश स्तर पर किया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन में प्रदेश सरकार ने प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल स्कूल एवं ई-ज्ञानगंगा के माध्यम से पठन-पाठन की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के विद्यार्थियों को दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनलों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। दोनों ही चैनल पर प्रसारित करने के लिए प्रदेश भर के शिक्षकों से तमाम विषयों पर पढ़ाई के वीडियो बनवाकर मंगाए गए हैं। प्रदेश भर से आने वाले वीडियो को विशेषज्ञ चयनित कर रहे हैं। जिसके बाद वीडियो को एनसीईआरटी को भेजा जाएगा। एनसीईआरटी से पास होने के बाद वीडियो को दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। फिलहाल सहारनपुर से 12 वीडियो का चयन प्रदेश स्तर पर किया गया है, जिसे लेकर विभागीय अधिकारी और शिक्षक उत्साहित हैं। एनसीईआरटी में पास होने के बाद जनपद के संबंधित शिक्षक दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश भर के विद्यार्थियों की क्लास लेते नजर आएंगे।
विज्ञापन

इन शिक्षकों के वीडियो का हुआ चयन
-- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी का 12वीं के लिए केमिस्ट्री विषय पर बनाया गया वीडियो।
-- बनारसी दास इंटर कॉलेज खेड़ा के शिक्षक अमरीश द्वारा दसवीं के लिए फिजिक्स विषय के लिए बनाया गया वीडियो।
-- गुरुनानक इंटर कॉलेज के शिक्षक राजेंद्र शर्मा द्वारा दसवीं के लिए जीव विज्ञान विषय के लिए बनाया गया वीडियो।
-- जेवी जैन इंटर कॉलेज के आशीष जैन द्वारा दसवीं के छात्रों के लिए बनाया गया केमिस्ट्री विषय पर आधारित वीडियो।
-- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के शिक्षक बलवीर सिंह द्वारा दसवीं कक्षा के लिए वाणिज्य विषय पर आधारित तीन वीडियो।
-- जेवी जैन इंटर कॉलेज की शिक्षिका उर्मी गौतम द्वारा दसवीं कक्षा के लिए संस्कृत विषय पर आधारित चार वीडियो।
शिक्षकों में उत्साह, बना रहे और वीडियो
जनपद से 12 वीडियो का चयन प्रदेश स्तर पर होने के बाद से जनपद के शिक्षकों में उत्साह है, जो और जोश के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे के निर्देशन और नोडल अधिकारी शोभा चौधरी के नेतृत्व और विषयों के वीडियो तैयार करने में जुटे हैं। शिक्षकों में उत्साह इस बात को लेकर भी है कि वह दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से प्रदेश भर में जाने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में शिक्षक लोग दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल के लिए वीडियो तैयार कर रहे हैं। खुशी की बात यह है कि प्रदेश स्तर पर हमारे करीब एक दर्जन वीडियो चयनित हुए हैं। हम और हमारे शिक्षक अभी और वीडियो तैयार कर रहे हैं। प्रयास यही है कि सहारनपुर से अधिक से अधिक वीडियो का चयन हो।

- शोभा चौधरी, नोडल अधिकारी, वीडियो।
दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल के लिए वीडियो बनाने में हमारे शिक्षक काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं। अभी तक 12 वीडियो का चयन हो चुका है। आठ वीडियो अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि वह भी चयनित होंगे।
- डॉ. अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed