फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers brought home television for children's education

बच्चों की पढ़ाई के लिए घर के टेलीविजन उठा लाए शिक्षक

Fri, 16 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers brought home television for children's education
सहारनपुर। बच्चे दूरदर्शन पर पठन-पाठन संबंधी कार्यक्रमों को देखकर अपनी शिक्षा जारी रख सकें। इसी सोच के साथ बेसिक शिक्षकों ने अपने घर के टेलीविजन लाकर बच्चों को समर्पित कर दिए। शिक्षकों के इस काम की गांव में सराहना हो रही है। वहीं टेलीविजन आने से बच्चे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव शहजादपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सैनी के द्वारा यह पहल की गई है। वीरेंद्र सैनी द्वारा अपने स्टाफ के सहयोग से अपने गांव के बच्चों की पढ़ाई के लिए टेलीविजन भेंट किए हैं। दो टेलीविजन शुक्रवार को दिए गए हैं, जबकि दो अन्य टेलीविजन जल्द दिए जाएंगे। वीरेंद्र का कहना है कि गांव शहजादपुर में कुछ ही घरों में टेलीविजन है। ऐसे में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शैक्षिक कार्यक्रम का लाभ सभी बच्चों को नहीं मिल पाता है। ऐसे में उन्होंने अपने स्टाफ के सहयोग से अपने घरों में रखे टेलीविजन बच्चों को भेंट करने का निर्णय लिया। बच्चे बहुत उत्साहित हैं। टेलीविजन ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां से अधिक से अधिक बच्चों उनका लाभ उठा सकें। ग्रामवासियों ने भी वीरेंद्र सैनी और उनके साथियों के कार्य की सराहना की है। इस दौरान विद्यालय में पौधरोपण भी किया गया, जिसके मुख्य अतिथि एडी बेसिक योगराज सिंह रहे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सैनी, उर्दू टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष राव सत्तार, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गौतम, वीरपाल, रश्मि, शमशाद, जुल्फान, खालिक राव, पंकज, काजल, सलमा बेगम, सविता, कुर्बान, हर्षित सैनी, कविंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed