फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers absentee, students returning mid-day meal

अध्यापक गैरहाजिर, मिड डे मील खाकर लौट रहे छात्र

Sun, 07 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Sun, 07 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नगला खुर्द गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पिछले दो दिन से यहां तैनात तीनों अध्यापक गैरहाजिर हैं। अध्यापकों के न होने से बच्चे मिड डे मील खाकर लौट रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर अभिभावक ग्राम प्रधान के पास पहुंचे तो पूरे मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई। 
विज्ञापन


ब्लॉक मुजफ्फराबाद क्षेत्र के नगला खुर्द गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन अध्यापक हैं। इनमें प्रधानाध्यापिका मंजू बाला के अलावा कविता कांबोज और राकेश कुमार सहायक अध्यापक हैं। तीनों ही अध्यापक शुक्रवार और शनिवार को स्कूल नहीं आए। इससे बच्चों को मिड डे मील खाकर ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


कुछ बच्चों ने अध्यापकों के स्कूल न आने की बात अपने अभिभावकों को बताई तो वे ग्राम प्रधान के पास पहुंचे। इसके बाद ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को अध्यापकों के एक साथ स्कूल से गैर हाजिर रहने के बारे में अवगत कराया। राशिद, ओमपाल, मोमिना, नसरीन बानो एवं इसरार आदि ने बताया कि उनके बच्चे आज स्कूल जाने से मना कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला खुर्द में कुल 40 बच्चों का पंजीकरण है। इनमें कक्षा छह में 9, कक्षा सात में 18 और कक्षा आठ में 13 बच्चों का पंजीकरण है। शुक्रवार को इस विद्यालय में मात्र सात बच्चे ही उपस्थित रहे जबकि शुक्रवार में नौ बच्चों की ही हाजिरी लगी थी। स्वच्छता अभियान का भी इस विद्यालय में कोई असर दिखाई नहीं दिया। पूरा विद्यालय परिसर गंदगी और घास से अटा पड़ा है और न ही यहां शौच के लिए शौचालय हैं।


अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। तीनों अध्यापक अपनी मनमानी कर रहे हैं। कई बार कहने के बावजूद वे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। बिना किसी कारण अवकाश पर भी वे चले जाते हैं। कई बार विद्यालय पर ताला लटका मिला है।
- धीरज राणा, ग्राम प्रधान नगला खुर्द।

तीनों अध्यापकों का एक साथ स्कूल से गैरहाजिर होना गंभीर मामला है। इसकी जांच करवाएंगे और इस संबंध में बीएसए को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।  
-राहुल वर्मा, एबीएसए मुजफ्फराबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed