फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teacher suspended for dereliction of duty on election

चुनावी ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित

Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for dereliction of duty on election
चुनाव की तैयारी करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही बरतने, पर्यवेक्षक को संतोषजनक जवाब न देने तथा शिष्टाचार का पालन न करने पर बीएसए ने एक सहायक अध्यापक केे निलंबित किया है।
विज्ञापन


निलंबन की अवधि में यह शिक्षक बीआरसी से संबद्घ रहेगा। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी बलियाखेड़ी को मामले की जांच सौंपी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्घ प्रिय सिंह ने बताया कि नागल विकास क्षेत्र के गांव बचीटी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक हंस कुमार की ड्यूटी चुनाव में लगी है।
विज्ञापन


ड्यूटी में लापरवाही पर प्रेक्षक ने उनसे जवाब मांगा था, मगर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इतना ही नहीं, उसका व्यवहार भी शिष्टाचार के खिलाफ था। ड्यूटी के प्रति लापरवाही को गंभीर मानते हुए शिक्षक को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबन के दौरान वह बीआरसी गुनारसा देवबंद से संबद्घ रहेगा। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए खंड विकास अधिकारी बलियाखेड़ी प्रदीप कुमार को नामित किया गया है।


निलंबन की अवधि में उसे जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्घ वेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी। बीएसए ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed